Breaking News

गौतम अदाणी ने दान किए 60 हजार करोड़, सामाजिक कार्यों के जरिए मनाया अपना 60वां जन्मदिन

Share

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली 23 जून 2022  अदाणी ग्रुप की ओर से जनकल्याण के लिए 60,000 करोड़ रुपये का दान देने पर देश में बड़े दानवीर के रूप में मशहूर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने अदाणी ग्रुप की ओर से किए गए इस दान को महान बताया। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। दान में दी गई इस राशि का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन देखेगी। 

अडाणी के जन्मदिन पर दी गई यह दान राशि स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यों पर खर्च की जाएगी। यह बात गुरुवार को अदाणी ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में खुद कही है। इस बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय में कॉरपोरेट कंपनियों के इतिहास में किसी फाउंडेशन को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दान से ग्रुप ने उनके पिता शांतिलाल अडाणी के जन्मशताब्दी वर्ष पर उन्हें सम्मान दिया है।  इस विषय पर अदाणी ग्रुप की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के पूरे डेमोग्राफिक एडवांटेज का देश के विकास में समुचित इस्तेमाल करने के लिए देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में सही ढंग से काम नहीं होने के कारण ये कारक आत्मनिर्भर भारत की राह में रोड़ा बन रहे हैं। अदाणी ग्रुप की ओर से कहा गया है कि अडाणी फाउंडेशन के पास इन उपरोक्त सभी क्षेत्रों में ग्राउंड लेवर पर जनकल्याणकारी कार्य करने का पर्याप्त अनुभव है, ऐसे में उनके प्रबंधन में इस राशि को खर्च कर देश में भविष्य के वर्कफोर्स को समृद्ध करने का काम किया जाएगा। अदाणी ग्रुप की ओर से जनकल्याण के लिए 60,000 करोड़ रुपये का दान देने पर देश में बड़े दानवीर के रूप में मशहूर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने अदाणी ग्रुप की ओर से किए गए इस दान को महान बताया है, उन्होंने कहा है कि यह अदाणी और उनके परिवार की जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  ऐसे कदम देश के विकास के लिए महात्मा गांधी की ओर से सुझाए गए संपत्ति की ट्रस्टीशिप के सिद्धांत को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा है कि देश की संभावनाएं और चुनौतियां इस बात की मांग करती है कि हम सभी मिलकर देश में धन, क्षेत्र, धर्म, जाति और अन्य चीजों में एकरूपता लाने का प्रयास करें। 


Share

Check Also

पेट्रोलियम पर शुल्क से सरकार को 4.3 लाख करोड़ की कमाई

Share बिजनेस डेस्क एजेंसी नई दिल्ली 20 जुलाई 2022। भारत में वित्त वर्ष 2021-22 के …

Leave a Reply

error: Content is protected !!