रायपुर@छत्तीसगढ़ से एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार को दो आदिवासी विधायको समेत 17 वोट मिलना तय

Share


रायपुर, 22 जून 2022।
एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी नेत्री द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी को उम्मीदवार बनाने के बाद छत्तीसगढ़ के आदिवासी विधायको मे हलचल तेज हो गई है। प्रदेश मे आदिवासी वर्ग के लिए 29 विधानसभा सीट आरक्षित है। इनमे से 27 सीटो पर काग्रेस का कब्जा है वही दो आदिवासी विधायक भाजपा से है।
हालाकि काग्रेस ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवत सिन्हा को समर्थन दिया है। ऐसे मे काग्रेस के आदिवासी विधायक यशवत सिन्हा के पक्ष मे मतदान कर सकते है। छत्तीसगढ़ के दो आदिवासी विधायक ननकीराम कवर और डमरूधर पुजारी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष मे मतदान करेगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए जनता काग्रेस छत्तीसगढ़ (जकाछ) ने द्रौपदी का समर्थन किया है। वही, बसपा के दो विधायक है, जो केद्रीय नेतृत्व के निर्णय के आधार पर वोट करेगे।
बता दे कि भाजपा ने पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इससे आदिवासी वर्ग से आने वाले विधायको मे अलग उत्साह है। द्रोपदी मुर्मू भारत मे आदिवासी समाज से पहली राज्यपाल बनी और अब वे भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी। जकाछ के तीन विधायको का समर्थन मिलने से अब एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी के पक्ष मे 17 विधायक हो गए है।
आदिवासी समाज का बढ़ेगा गौरव:जोगी
वही, जनता काग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने द्रौपदी का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी विधायको से उनके पक्ष मे मतदान की अपील की है। अमित जोगी ने कहा कि मेरे पिता स्व. अजीत जोगी, द्रौपदी मुर्मू का बेहद सम्मान करते थे। छाीसगढ़ आदिवासी बहुल्य राज्य है, इसलिए मेरा छत्तीसगढ़ के सभी विधायको से अनुरोध है कि आदिवासी सम्मान के लिए दलगत निष्ठा से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव मे द्रौपदी मुर्मू को अपना मत दे। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार एक आदिवासी के आसीन होने से देश और आदिवासी समाज का गौरव बढ़ेगा।
काग्रेस के 27 आदिवासी विधायक
काग्रेस से आदिवासी वर्ग से गुलाब कमरो, प्रेमसाय सिह टेकाम, बृहस्पत सिह, चितामणि महाराज, डा प्रीतम राम, अमरजीत भगत, विनय भगत, मोहन मरकाम, राजमन बेजाम, कवासी लखमा, देवती कर्मा, चदन कश्यप, लखेश्वर बघेल, विक्रम मडावी, सतराम नेताम, शिशुपाल सोरी, मनोज मडावी, अनूप नाग, इद्रशाह मडावी, अनिला भेडि़या, लक्ष्मी ध्रुव, केके ध्रुव, मोहित राम, लालजीत राठिया, चक्रधर सिह सिदार, रामपुकार सिह, यूडी मिज विधायक है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply