अम्बिकापुर@ब्रह्माकुमारी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया गया योग आसन

Share

अम्बिकापुर 21 मई 2022 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 21 जून 2022 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अन्तर्गत मैनपाट की वादियों पर जो कि छ.ग. का शिमला कहा जाने वाला सुन्दर और मनोरम जगह है। जहाँ पर मानवता के लिये योग विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतवर्ष की संस्कृति और सभ्यता इतनी मजबूत और अच्छी है जिसे पूरा देश स्वीकार करता हैं और आज पूरे 134 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है उक्त विचार मैनपाट में मानवता के लिये योग विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ बी.जे.पी. नेता भ्राता अनिल सिंह मेजर जी ने व्यक्त किया। और आगे उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त दिनचर्या के 24 घण्टे में से 1 घण्टा योग के लिये स्वयं भी जरूर निकाले और अपने बच्चों को भी योग के लिये प्रेरित करें जिससे शारीरिक स्वास्थ्य और मन दोनों स्वस्थ रहेगा।
मन और तन को सुव्यस्थित बनाने की कला सिखाते हुये सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने कहा कि मानव जीवन के लिये योग परम आवश्यक है। जिस प्रकार शारीरिक स्वास्थ्य के लिये लोग अपने डाइट पर ध्यान देते है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग जरूरी हैं। दुनिया में वर्तमान समय में 90 प्रतिशत बीमारियों का मुख्य कारण मानसिक तनाव हैं और इस मानसिक तनाव को ठीक करने का राजयोग एकमात्र उपाय है। और आगे उन्होंने राजयोग के बारे में बताते हुये कहा कि स्वयं पर राज्य करना और अपने सम्पूर्ण कर्मेन्दि्रयों पर राज्य करना तथा आत्मा और परमात्मा से सम्बन्ध जोड़ना ही राजयोग हैं, और जब हमारा सम्बन्ध परमात्मा से जुड़ता हैं तब मन को सुख, शांति, शक्ति , खुशी और आनन्द की प्राप्ति होती है। तत्पश्चात् उन्होंने राजयोग मेडिटेशन कॉमेन्ट्री के माध्यम से मैनपाट की वादियों के साथ प्रकृति और विश्व में शांति, शक्ति, आनन्द, प्रेम और पवित्रता के प्रकम्पन्न फैलायें।
इस शुभ अवसर पर केन्द्रीय जेल अधीक्षक अम्बिकापुर श्री राजेन्द्र गायकवाड़ जी ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा समाज उत्थान के लिये किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि जब से ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जेल में कैदियों को राजयोग की विधि सिखाया गया तब से जेल में प्रभु स्मृतियों से दिन का शुरूआत होती हैं और प्रभु के भजन से रात की समाप्ति होती है। और काफी कैदियों में सकारात्मक परिवर्तन आया। और आगे उन्होंने कहा कि प्रकृति के सानिध्य में रहने से पाँचों ज्ञानेन्दि्रयाँ जागृत होती है और मन में आने वाले दूषित विचार समाप्त हो जाते हैं यही वास्तव में योग है। करूणा, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ रहने से संसार अपने आप एक बन जायेगा और यही संस्कार हमको सदा आगे बढ़ाता रहेगा।
इस शुभ अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेश सिंगदेव जी ने योग के महत्व को बताते हुये कहा कि योग द्वारा अपने तन और मन को सुन्दर रख सकते है। जितना योग करेंगे उतना स्वस्थ रहेंगे। और आगे उन्होंने ईश्वर से सम्बन्ध जोड़ने का ज्ञान बताते हुये कहा कि ईश्वर से नाता जोड़ना बहुत जरूरी है और जब हम ईश्वर के अनुरूप रहकर कर्म करते हैं तब ईश्वर भी हमारे हर कर्म में साथ रहकर सहयोग देते है। मैनपाट एस. पी. रवि कुर्रे जी ने मैनपाट में पहली बार इतना सुन्दर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि मन को स्वस्थ बनाने के लिये भारतीय दिनचर्या को अपनाने के लिये प्रेरित किया। और जीवन में जितना योगा जरूरी है, उतना संगीत भी जरूरी है।
इस शुभ अवसर पर डॉ. सुजान बिंद जी होम्योपैथिक एवं प्राकृतिक चिकित्सक, श्री बलराम यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, श्री अटल बिहारी यादव जी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, श्री कुंज बिहारी उप सरपंच बरिमा, पतंजलि योग समिति श्री कमलेश जी ने भी योग के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया।
इसके पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैनपाट के स्काई गार्डन के परिसर में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा म्यूजिकल एक्सरसारइज कराया गया। एवं राजयोग मेडिटेशन द्वारा प्रकृति में पवित्र प्रकम्पन्न फैलाये गये।इस अवसर पर मैनपाट के गणमान्य लोग एवं सरगुजा संभाग के ब्रह्माकुमारीज़ संस्था से जुड़े भारी संख्या में भाई- बहनें उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply