बैकुण्ठपुर@महिलाओं के सेवा अभियान ने बदली समाज की तस्वीरःचम्पा देवी

Share


समाज सेवा करने वाली नारीशक्तिसम्मान की हकदारःदेवेन्द्र तिवारी
पोषण समिति ने किया महिलाओं का सम्मान
-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 17 जून 2022(घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ पोषण अभियान समिति के प्रदेश संयोजक श्रीमती हर्षिता पांडेय के कुशल नेतृत्व में पूरे राज्य में पोषण अभियान कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में सोनहत मंडल के ग्राम केशगंवा में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी ,मण्डल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती पावले ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी ने विभिन्न माध्यमों से समाज का नेतृत्व एवं सेवा का अवसर महिलाओं को प्रदान किया। स्व सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार योजना, मितानिन योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा, और अन्य कई तरह के अवसर प्रदान किये गए।उसका सीधा असर दिख रहा है कि गर्भवती माताओं व शिशुओं के मृत्यदर बिल्कुल कम हो गयी। महिलाओं एवं।बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हुआ। लेकिन आज कांग्रेस की सरकार उन योजनाओं का ढंग से क्रियान्वयन नहीं कर पा रही है। जिससे आमजन परेशान हैं।
श्रीमती पावले ने मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान पर प्रकाश डाला। केंद्र सरकार ने सुपोषण पर जोर देते हुए लगातार इस पर बेहतर कार्य किये हैं। कोविड के वैश्विक महामारी में भी केंद्र ने सभी को की चिंता की है।
पूर्व जिपं सदस्य एवं पोषण अभियान समिति के सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि जी महिलाएं अपने घरेलू काम को निपुणता से करते हुए निरंतर समाज की सेवा में जुड़ी हैं और अपना बहुमूल्य समय देकर स्वस्थ व मजबूत समाज का निर्माण कर रही हैं, वही सम्मान की पहली हकदार हैं। हम सभी लोग आपका हृदय से अभिनन्दन करते हैं और आपके द्वारा किये गए कार्यों के प्रति समाज की ओर से आभार प्रकट करते हैं। मंडल अध्यक्ष इस्वर राजवाड़े, वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल, भाजयुमों अध्यक्ष मनोज साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री केपी सिंह ने किया। इस अवसर पर कलावती, राजी बाई ,मालती,कुसुम,जुली सहित नारीशक्ति के अलावा भूपेंद्र राजवाड़े, भाजयुमो महामंत्री रमेश तिवारी, ओमप्रकाश पांडे, पूरण राजवाड़े,दीपक सिंह, विजय सिंह, संजय राजवाड़े,संत कुमार, उदय सिंह, लाला पांडेय, नंद लाल, राजू साहू,अनिल यादव, वंशगोपाल यादव,मनोज राजवाड़े,अनील जगतपाल सिंह सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply