अम्बिकापुर@प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का बढ़ा है मान-सम्मान:बृजमोहन

Share


केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से की चर्चा

अम्बिकापुर,04जून 2022(घटती-घटना)। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की। केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्षों तक लगातार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े फैसले लिए और प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा। मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की सोच ने विकास की धारा बहा दी है। उन्होंने बताया कि इन 8 वर्षों के दौरान देश की जीडीपी दोगुनी हुई है। एम्स की संख्या बढ़ी है। स्कूलों की संख्या में इजाफा हुआ है। मजदूर, किसान, युवा और महिलाओं सहित हर वर्ग का विकास हुआ है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के लोगों को वंचित रखने का काम किया जा रहा है। पीएम आवास योजना का लाभ भी छत्तीसगढ़ के लोगों को नहीं मिल रहा है। 16 लाख आवास बनाये जाने थे, केंद्र सरकार ने इसके लिए 12 हजार करोड़ राशि भेजी पर राज्य सरकार अपनी हिस्सा नहीं देने के कारण राशि वापस करना पड़ा। प्रदेश सरकार गरीबों की छत छीनने का भी काम कर रही है। यही स्थिति जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत योजना की है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष लालन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रबोध मिंज, अनिल सिंह मेजर, भरत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, देवराज सिंह, संतोष दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के दबाव में दिया गया परमिशन
हसदेव आरण्य मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हसदेव आरण्य के वनवासियों के साथ है। उस जंगल को काटना प्रर्यावरण को प्रदूषित करना छत्तीसगढ़ के साथ बहुत बड़ा धोखा है। छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार नेताओं व राजस्थान के मुख्यमंत्री के दबाव में प्रमिशन दिया है। राज्य की सरकार का काम है राज्य के हितों का संरक्षित करना। इसके लिए दोषी है तो राज्य सरकार है।
छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति कर्ज में
उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र का अंशदान 32 प्रतिशत मिलता था इसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने 42 प्रतिशत कर दिया इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं देने पा रही है। कर्मचारियों को वेतन के लिए सडक़ पर उतरना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी किस सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार का कर्ज 36 हजार करोड़ था पर प्रदेश की सरकार ने इस कर्ज को बढ़ाकर एक लाख करोड़ कर दिया है। यानी छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति पर 40 हजार रुपए का कर्ज है।

राज्य सभा के लिए कांग्रेस के पास नहीं है प्रदेश से उम्मीदवार
बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी बाहर से उतारने के मामले में कांग्रेस पर प्रहार किया। छत्तीसगढ़ के किसी कांग्रेसी नेता को शीर्ष नेताओं द्वारा राज्य सभा के लिए योग्य नहीं समझने की चुटकी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की बात करने वाले भूपेश बघेल बाहर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार लेकर आए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों का हक छीना है। इतना ही नहीं दोनों राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ की बात करेंगे जब प्रमाण पत्र देने की बारी आई तो वह प्रमाण पत्र देने नहीं पहुंचे ऐसे में छत्तीसगढ़ की कैसी बात होगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply