जनकपुर@वनपरिक्षेत्र केल्हारी में जोरों से की जा रही है अवैध कटाई

Share


वन अमले को नही है जानकारी,पेड़ों की निर्मम हत्या का जि़म्मेदार कौन


-ईस्नु प्रसाद यादव-
जनकपुर, 21 मई 2022(घटती-घटना)। जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र केल्हारी में लम्बे समय से पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। आश्चर्य तो इस बात का है की सभी को इस बात की जानकारी है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बात की भनक तक नही है। जिसका लाभ उठाते हुए लकड़ी तस्कर मजे से अपने काम को अंजाम दे रहे है। अवैध पेड़ कटाई का ये सिलसिला काफी समय से चल रहा है लेकिन परिक्षेत्राधिकारी केवल निर्माण कार्यों में ही व्यस्त हैं।
आपको बता दें की कक्ष क्रमांक 811 क्षेत्रफल 273570 हेक्टेयर में पेड़ो की अवैद्य कटाई अनवरत जारी है। मध्यप्रदेश के लकड़ी तस्कर आराम से पेड़ों को काटकर ले जा रहे है। उन्हें मालूम है की वन विभाग के कर्मचारियों को इतनी फुरसत नही है की वे लोग जंगल आकर देखें। वन परिक्षेत्र अधिकारी केल्हारी भी आमतौर पर नदारद नजऱ आते हैं।
यहां यह बताना भी जरूरी होगा की वन परिक्षेत्र केल्हारी विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और औषधियों से परिपूर्ण एक हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है मगर इस वन परिक्षेत्र की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति आज के वर्तमान समय में ऐसी हो चुकी है कि प्राकृतिक संपदा को हानि पहुंचाने‌ का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी केल्हारी कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले है इसलिए उनका पूरा ध्यान सिर्फ नये निर्माण कार्यों की ओर ही रहता है। अगर उन्हें जंगलों में हो रहे अवैध गतिविधियों या जंगली जानवरों के संबंध में जानकारी देने के लिये फोन लगाया जाता है तो वे फोन उठाना भी जरूरी नही समझते। वर्तमान में इस परिक्षेत्र की हालात बद से बद्तर हो गई है मगर इसकी सुध लेने वाला कोई नही है।अवैद्य कारनामों पर अंकुश लगाने में फिलहाल वन विभाग असक्षम ही नजऱ आ रहा है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply