Breaking News

अम्बिकापुर@पंचायत मंत्री सिंहदेव आज जिले में

Share


अम्बिकापुर 20 मई 2022। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 21 मई 2022 को प्रात: 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अम्बिकापुर के ग्राम सपना प्रात: 10:10 बजे पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंहदेव दोपहर 12:30 बजे सपना से पी.जी. कॉजेल ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान लखनपुर विकासखंड के ग्राम सिरकोतगा में पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिरकोतगा से अपराह्न 4:30 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम निम्हा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगें। श्री सिंहदेव 22 मई को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से प्रात: 10:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर विकासखंड के ग्राम मुड़गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम मुड़गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 12:30 बजे इसी विकासखंड के ग्राम कुदरबसवार पहुंचेंगे। कुदरबसवार से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे ग्राम ललाति में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपराह्न 4:30 बजे देवटिकरा पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव देवटिकरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर संध्या 6 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!