बैकुण्ठपुर@निष्कासित पार्षद विधायक के करीबियों के साथ युवक कांग्रेस चुनाव अभियान में क्या कर रहे?

Share

  • निष्कासित कांग्रेसी,विधायक के करीबियों के साथ क्या कांग्रेस को करेगा मजबूत?
  • निष्ठावान,समर्पित कांग्रेसियों के आत्मसम्मान पर क्या चोट नही?


-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 16 मई 2022 (घटती-घटना)। पूरे राज्य में बैकुंठपुर कांग्रेस की थू-थू कराने वाले आफताब अहमद से इतनी जल्दी गलबहियां की क्या जरूरत… क्या कांग्रेस के कद्दावर नेताओं का ज़मीर…? उठी कड़ी कार्रवाई की मांग। जिस पार्षद की वजह से कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद गवाया, आज वही पार्षद विधायक समर्थित युवक कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। जैसे की सोशल मीडिया में वायरल फोटो को देख कर लग रहा है, फोटो को देख चर्चा आम हो गई, फोटो भी पार्षद का उनके साथ आया जो विधायक के खासम खास है ऐसे में सवाल एक नहीं लोगों के मन में अनेक हैं पर जवाब कौन देगा, इसे लेकर संसय बरकरार है पर एक पार्षद का विधायक समर्थकों के साथ युवक काग्रेस चुनाव में विधायक पसंदीदा अध्यक्ष को जिताने के लिए आना एक बड़ा सवाल बन गया है।
युवक कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व पार्षद आफताब अहमद आखिर कांग्रेसियों के साथ क्या रहा है। वह भी स्थानीय विधायक अम्बिका सिंहदेव के बेहद करीबी माने जाने वाले आशीष डबरे, भूपेंद्र यादव, विजय सिंह जैसे कट्टर कांग्रेसियो के साथ युवक कांग्रेस चुनाव अभियान में आखिर यह निष्काषित नेता कर क्या रहा है। कांग्रेसी सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विधायक इस निष्कासित आफताब अहमद को जल्द ही पार्टी में वापसी करा सकती हैं। विधायक द्वारा आयोजित बीते होली मिलन समारोह में प्रेमाबाग में भी यह शख्स विधायक के साथ देखा गया था।
उल्लेखनीय है कि बीते नगर पालिका बैकुंठपुर के चुनाव में आफताब अहमद के खुले बगावत की वजह से उनकी पार्षद धर्मपत्नी और पार्षद भतीजे ने कांग्रेस के विरोध में मत डाला था। जिसकी वजह से पूर्ण बहुमत होने के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई थी जिसकी गूंज पूरे राज्य में गूंजी थी और और पूरे छत्तीसगढ़ में यह जन चर्चा का विषय बनने के साथ ही कोरिया कांग्रेस की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बावजूद यह निष्कासित पूर्व कांग्रेसी अब आखिर इस तरह कांग्रेस को मजबूत करेगा यह समझ से परे है। क्या यह समर्पित कट्टर और मेहनतकश कांग्रेसियों के सम्मान के खिलाफ नहीं हैं यह भी एक कड़ा प्रश्न चिन्ह है, जिसका जवाब कांग्रेस संगठन को देना ही होगा।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply