Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीण की मौत

Share

अम्बिकापुर, 10 मई 2022(घटती-घटना)। . बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुन्दर उरांव उम्र 45 वर्ष ग्राम केदमा उदयपुर का रहने वाला था। इसकी बेटी की शादी थी। इस लिए 1 मई को वह शादी का न्योता देने लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामा गया था। वहां से पैदल वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम को मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!