अम्बिकापुर@केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन को लेकर तैयारी शुरू,केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह लिया जायजा

Share

अम्बिकापुर, 10 मई 2022(घटती-घटना)। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन की तैयारियों का व प्रस्तावित कार्यक्रम का जायजा लिया। सरगुजा में 24 साल बाद किसी केंद्रीय रेल मंत्री का आगमन हो रहा है।
नई रेल लाइन सहित यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर अलग-अलग माध्यमों से संगठन, राजनीतिक दल व नागरिक लंबे समय से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। अब इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अंबिकापुर आने का कार्यक्रम तय होने की खबर होने के बाद रेलवे के क्षेत्र में किसी बड़ी सौगात की उम्मीद सरगुजावासियों को बंध गई है। सरगुजा में 24 साल बाद किसी केंद्रीय रेल मंत्री का आगमन हो रहा है। इससे पूर्व 1998 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार आए थे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे को लेकर सरगुजा में उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री 14 मई को अंबिकापुर आएंगे। वे सुबह 8.30 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद 9 बजे से 10.30 बजे तक अंबिकापुर में रहेंगे। इस दौरान वे पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वे सरगुजा को रेलवे के क्षेत्र में कोई बड़ी सौगात दे सकते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यक्रम तय होने के बाद इसकी तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, रेलवे के एडीआरएम विदिस दुहारे, सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल, सीनियर डीईएन अभिषेक सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीपी तिवारी, सीएसएम संतोष मिश्रा, सीसीआई एफएस एक्का ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने अफसरों के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ भाजपा नेता कैलाश मिश्रा, मनीष सिंह, मुकेश तिवारी, राजकिशोर चौधरी, पीयुष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, शुभम अग्रवाल भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply