बैकुण्ठपुर@कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया में अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस मनाया गया

Share

बैकुण्ठपुर 03 मई 2022 (घटती-घटना)। अक्ती तिहार एवं माटी दिवस स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, मछली पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग कोरिया के संयुक्त तत्वाधान में उत्सव के रूप में अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया पर्व) कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया के परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला प्रशासन कोरिया, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरिया एवं वेदांती तिवारी उपाध्यक्ष जिला पंचायत, कोरिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, माल्यार्पण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा बीज संस्कार का निर्वहन करते हुए किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. डी.के. गुप्ता, अधिष्ठाता, स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया डॉ. के.सी. राजहंस, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया पी.एस. दिवान, उपसंचालक कृषि डॉ. एस.के. मिश्रा, उपसंचालक पशुपालन एम.एस. सोनवानी, सहायक संचालक मतस्य पालन के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के संदेश को पढ़ा गया। महाअभियान के माध्यम से भूमि, जल एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जैविक खेती के महत्व पर जोर दिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा कृषको को रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्रीमती रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया द्वारा अक्ती तिहार के महत्व को बताते हुए कृषको एवं प्रदेश वाशियों को बधाई दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो के उद्बोधन के पश्चात विभिन्न विभागो के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे स्वसहायता समूह, प्रगतिशील कृषको एवं कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया, साथ ही अतिथियों के कर कमलों द्वारा कृषि उपयोगी सामग्री-वर्मी कंपोस्ट, बायो फर्टीलाइजर, ट्राइकोडर्मा, सौफ की उन्नत बीज एवं चारा वाली फसलो की उन्नत बीज, फलदार एवं औषधि पौधे, मुर्गीयों के चूजे, मछली रखने के लिए आइस बॉक्स इत्यादि वितरण की गई। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र के दौरान डॉ. के.सी. राजहंस, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया द्वारा धान के खेती के अलावा उद्यानिकी फसल आधारित जैव विवध खेती विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदाय किया गया। डॉ. डी.के. गुप्ता, अधिष्ठाता, स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया द्वारा जैविक खेती की विधि एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. पी.एस. दीवान, उपसंचालक कृषि द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। डॉ. एस.के. मिश्रा, उपसंचालक, पशुपालन द्वारा हो रहे विभिन्न विभागीय योजनाओं से किसानों को अवगत कराया गया। मतस्य पालन विभाग के सहायक संचालक, एम.एस. सोनवानी, द्वारा मतस्य पालन विभाग में चल रहे विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में कृषको को बताया गया। कार्यक्रम में आस-पास के ग्रामीण अंचलों से 250 से भी अधिक कृषक सम्मलित हुए।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply