अम्बिकापुर@शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकॉर्ड बनाया,बने 12504 सदस्य

Share

अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता के अम्बिकापुर विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डिजिटल सदस्यता में रिकोर्ड 12504 सदस्य बनाते हुए प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर जांजगीर चांपा के रवि पांडेय 10819 बनाए ,तीसरे स्थान पर सारंगढ़ के मनहर घनश्यम 7485 रहा। 90 विधानसभा में भाटापारा प्रथम स्थान पर 45877 सदस्य बनाए तथा महज़ 56 के अंतर से अम्बिकापुर दूसरे स्थान पर 45821 रहा। प्रदेश में कुल 12 लाख 20 हजार डिजिटल सदस्य बने जो एक नया रिकोर्ड है। प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह को सरगुजा विधानसभा का डिजिटल प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया जिसे बखूबी निभाते हुए अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज हुए। प्रदेश की डिजिटल सदस्यता अभियान 30 मार्च तक रखा गया था परंतु कार्यकर्ताओं की मांग पर इसकी तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव समेत मंत्री विधायक द्वारा भी खुद सदस्यता अभियान कराया जा रहा है। अन्य राज्यों के मुकाबले छत्तीसगढ़ का सदस्यता अभियान काफी अधिक रहा जिसका एक सकारात्मक परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रथम स्थान आने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ,शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ,सीज़ीएमएससी के चैरमैन और विधायक डॉ प्रीतमरामजी तथा संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply