अम्बिकापुर@आल इंडिया अंर्तविश्वविद्यालय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

Share

अम्बिकापुर, 22 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ के प्रशिक्षित खिलाड़ी सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम जयपुर में कई मेडल जीत कर विश्वविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। सिंगल इवेंट मेंस में साकेत केडिय़ा ब्रोंज मेडल एवं सिंगल इवेंट वूमेन में कशिश सिन्हा सिल्वर मेडल। डबल इवेंट वूमेन में प्रियंका पैकरा एवं पूजा पैकरा ब्रोंज मेडल, मिक्स डबल इवेंट मेंस में रजत सिंह एवं शिखा सिंह ने सिल्वर मेडल एवं मिक्स डबल इवेंट वूमेन में खुशबू केरकेट्टा एवं अभिजित झा सिल्वर मेडल, टीम इवेंट में संजना, खुशबू केरकेट्टा, पूजा पैकरा, नैंसी कश्यप, मुस्कान, श्रीजल साह, रविता यादव, वर्षा केरकेट्टा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन खिलाडिय़ों के अलावा अन्य खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन रहा। ऋषभ गुप्ता, अभियान तिवारी, राहुल सिंह, सिकंदर राम पैकरा, अविनाश सोनवानी, कृष्णकांत ताम्रकर, आनंद कुमार, राहुल कुमार सिंह, शामिल हुए। साथ ही साथ सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ की ओर से निर्णायक के रूप में आकाश दुबे आल इंडिया अंर्त विश्वविद्यालय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में भी सम्मलित थे। इस आयोजन में भारतीय मिनीगोल्फ संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण मानवेडेकर सरगुजा मिनीगोल्फ के खिलाडिय़ों का विशेष तारीफ किया। साथ ही राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह की विशेष मेहनत से सरगुजा जिला मिनीगोल्फ संघ के खिलाड़ी स्कूल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहता ही था पर विश्वविद्यालय स्तर भी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला में संघ के द्वारा नियमित प्रशिक्षण का तारीफ करते हुए कहा कि इसी वजह आज बड़ी उपलब्धि है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply