अम्बिकापुर@विधि-विधान से किया गया होलिका दहन,आज खेली जाएगी होली

Share

अम्बिकापुर,17 मार्च 2022(घटती-घटना)। कोरोना संक्रण काल में हर त्योहार सादगी के साथ बीता है। पर मार्च महीने में कोरोना की रफ्तार काफी कम होने के कारण इस वर्ष की होली गुलजार दिख रही है। इस वर्ष होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से रंग, गुलाल, व तरह-तरह के पिचकारी से सज चुका है। लोगों ने अपनी मन पसंदीदा पिचकारी, अबिर, गुलाल खरीदना शुरू कर दिया है। रंगो का त्योहार होली 18 मार्च को मनाया जाएगा। इसे पूर्व गुरुवार को होलिका दहन पूरे विधि विधान से की गई। हिन्दू रिती रिवाज में होलिकाा दहन का विशेष महत्व माना गया है।
गौरतलब है कि रंगो का त्योहार होली 18 मार्च को पूरे संभाग में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के कारण पिछले दो वर्षों से होली का त्योहार पूरी सादगी के सामन मनाई गई थी। इस वर्ष कोरोना की रफ्तार कम होने से किसी तरह की कोई पाबंदिया नहीं लगाई गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने शादी व सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घाटना न हो सके। वहीं होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुकी है। शहर के घड़ी चौक, थाना चौक, गुदरी बाजार, देवीगंज रोड, स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर व्यावसायियो ने होली के सामान बेचने के लिए आकर्षक तरीके से सजा कर रखा है। होली के सामान खरीदने लोग बाजार भी पहुंचाना शुरू कर दिया है। होली को लेकर बाजार में सुबह से ही रौनक देखी गई।
महंगाई का दिख रहा असर
होली की खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस वर्ष होली पर महंगाई का असर दिख रहा है। पिचकारी, रंग, गुलाल, अबिर महंगे बेचे जा राहे हैं। वहीं व्यावसायियों का कहना है कि हर सामान थोक व्यापारियों द्वारा महंगा दिया गया है। इस कारण हम लोगों को महंगे दामों पर बेचना मजबूरी है।
शुभ मुहूर्त पर किया गया होलिका दहन
होलिका दहन को लेकर अंबिकापुर शहर में जगह-जगह आयोजन किया गया है। होलिका दहन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे दिन लोगों ने जगह-जगह होलिका का पूजा अर्चना कर पूरे साल घर परिवार में शांति व खुशिहाली की कामना की। इसके बाद रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। वहीं श्याम मंदिर परिसर मेेंं श्याम सेवा मंडल द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply