अम्बिकापुर@यह फिल्म कश्मीर फाईल्स नहीं कश्मीर फैक्ट्स है:अनुराग सिंह देव

Share

अम्बिकापुर, 16 मार्च 2022(घटती-घटना)। कश्मीरी हिंदुओं पर हुए नरसंहार और पलायन की सच्चाई को उद्घाटन करती बच्चों युवाओं महिलाओं बुजुर्गों पर हुई अमानवीय यातना की सच्ची तस्वीर को दर्शकों के सामने पेश करती फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अंबिकापुर नगर के वरिष्ठ नागरिक पत्रकार बंधु चिकित्सक व्यवसायी अधिवक्ता संघ परिवार समाजसेवी महिला संगठन व राष्ट्रवादी युवाओं ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के आह्वान व भाजपा सरगुजा प्रभारी ज्योति दुबे की उपस्थिति में देखा। विदित हो कि जयसवाल चित्र मंदिर में बहुचर्चित फिल्म को दिखाने के लिए अनुराग सिंह देव द्वारा पूरा एक सो आरक्षित किया गया था।
फिल्म देखने के बाद छविगृह परिसर में फिल्म देखने के लिए आमंत्रित पत्रकारों किये गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह कश्मीर फाइल्स नहीं यह कश्मीर फैक्ट्स है। उन्होंने कहा यह कहानी नहीं एक भयावह सच्चाई है। कश्मीर के कटू सत्य, आर्टिकल 370 और सरकारों की छद्म धर्मनिरपेक्षता वोट बैंक पालिसी के कारण स्वतंत्र भारत में बहुसंख्यक समाज पर वीभत्सता व क्रूरता से हुते अत्याचार को देखकर मन दहल उठा। फिल्म के प्रति आम लोगों में जिज्ञासा, भावना अभूतपूर्व है पूरा थियेटर आरक्षित करने के बाद भी सारी सीट फूल हो गई और मुझे सहित सैकड़ों युवा साथियों ने अपनी सीट वरिष्ठ जनों के लिए छोडक़र नीचे सीढ़ी में बैठकर फिल्म को देखा। भाजपा संभाग प्रभारी ज्योति दुबे ने कहा कि देश के सामने यह सच और पहले आना था देश का नागरिक कश्मीर की सच्चाई को जानने का हक रखता है और इस फिल्म ने प्रायोजित झूठ से नकाब नोचकर सबके सामने सच्चाई को ला दिया है इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक विनोद अग्रवाल (हार्डवेयर) डॉक्टर योगेंद्र गहरवारर बंदना दत्ता लेखराज अग्रवाल चंद्रशेखर तिवारी रमेश शुक्ला नागेंद्र तिवारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा एसपी तिवारी विवेक सिंह करता राम गुप्ता रामअवतार अग्रवाल राज बहादुर शास्त्री महेंद्र सिंह टुटेजा नछत्तर सिंह अरविंद मिश्रा महेंद्र सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह बग्गा डॉ अपेक्षा सिंह अंबिकेश केसरी विद्यानंद मिश्रा विनोद हर्ष जन्मेजय मिश्रा डी के पुरिया निश्चल प्रताप सिंह फुलेश्वरी सिंह मंजूषा भगत तेजिन्दर बग्गा अरुणा सिंह संजय नेता शैलेश सिंह मनोज कंसारी अनिल जयसवाल बिहारी लाल तिर्की श्रवन सिंह रजनीश पांडे राम केश्वर राजवाड़े जमुना यादव नीरु मिस्त्री अंकित जयसवाल सौरभ जयसवाल सहित 300 से अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply