अम्बिकापुर@कुमार ने अपनी कविताओं से जीता दर्शकों का ‘‘विश्वास’’ हरेक कविता की पंक्तियों ने खूब बटोरी ताली

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर ,11 मार्च 2022 (घटती-घटना)।
प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास ने मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार अपनी चिर परिचित अंदाज में कविता पाठ शुरू की तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार अभिनंदन किया। उनकी वाक्तृत्व कला ने दर्शकों का विश्वास जीता और कविता की हर पंक्ति पर खूब ताली बटोरी।
डॉ विश्वास ने जब स्वयं से दूर हो तुम भी स्वयं से दूर हैं हम भी कविता की पंक्ति गीत के माध्यम से सुनानी प्रारंभ की तो दर्शक हाथ उपर उठाने लगे वहीं बहुत मशहूर हो तुम भी बहुत मजबूर हैं हम भी अत: मजबूर हो तुम भी पर खूब झुमे दर्शक। इसके बाद कोई दिवाना कहता है कोई पागल समझता है गीत पर दर्शकों पर मानो दीवानगी छा गई।
कवि डॉ विश्वास ने अपने करीब डेढ घंटे से अधिक के कार्यक्रम में मैनपाट की खूबसूरती तथा सरगुजा के ऐतिहासिकता से अभिभूत होते हुए यहां कई बार आने की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्यों पर भी अपने अंदाज में कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।
बालीवुड गायिका ऐश्वर्या पंडित एवं छत्तीसगढ़ढ़ी गायिका अल्का चन्द्राकर आज जमाएंगे अपना रंग
अम्बिकापुर ,11 मार्च 2022(घटती-घटना)।
महोत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च 2022 को मशहूर बालीवूड गायिका ऐश्वर्या पंडित एवं छत्तीसगढ़ी गायिका अल्का चंद्राकर के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 11 से 11:05 श्रीमती पूर्णिमा पटेल शुभारंभ वंदना, 11:05 से 11:20 मदारी आर्ट्स सरगुजा, 11:20 से 11:25 हेमंत दास, 11:25 से 11:30 आयुष नामदेव, 11:30 से 11:55 आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर एवं अन्य सम्मानीय कविगण, 11:55 से 12 कृष्णा यादव, 12: से 12:25 डॉ देवेन्द्र दूबे एवं अन्य सम्मानीय कविगण, 12:25 ये 12:45 श्री रजी मोहम्मद, 11:45 से 1:05 शिवम म्यूजिकल इवेंट, 1:05 से 1:15 अब्दूल रजीक खान, 1:20 से 1:25 अंकित गुप्ता, 1:35 से 1:40 मनीष यादव, 1:40 से 1:45 साजन प्रकाश पाठक, 1:50 से 2:10 रंजीत सारथी, विजय सिंह दमाली एवं साथी, 2:10 से 2:15 बैजन्ती यादव, पोकसरी बतौली, 2:23 से 2:31 मीरा किन्नर, 2:41 से 3:05 अमनदीप, गरूण द बैंड, 3:05 से 3:10 प्रियांशु मिश्रा लिटील चैम्प, 3:10 से 3:12 स्तुती जायसवाल लव मी इंडिया फेम, 4:07 से 4:30 प्रदीप कुमार चौबे, 4:30 से 4:50 भुवन नगेशिया, अंजलि एवं साथी, 4:50 से 4:57 आंनदिता तिवारी, 4:57 से 5:15 जसप्रीत कौर, 5:15 से 5:25 सृष्टि सिंह, 5:25 से 5:45 रंग तरंग, सुश्री तारा साहू, 5:50 से 6 डांस एंड स्पार्क डांस ग्रुप, 6 से 6:30 स्वप्निल जायसवाल एंड पार्टी, 6:30 से 6:40 संजीव, 6:40 से 7:05 लल्लु राज एवं साथी, 7:05 से 7:20 अंजना दास, 7:20 से 7:45 द वेपन्स मेम्बर्स, चरचा कॉलरी, 4:45 से 8 श्रुति, 8 से 8:45 ऐश्वर्या पंडित, 8:50 से 8:55 शिव झाकी, 8:55 से 10 अल्का चंद्राकर तथा 10 से 10:30 तक राजेश मिश्रा पंखीडा फेम की प्रस्तुति होगी।


Share

Check Also

अनूपपुर@आज अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार

Share अनूपपुर,26 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन वन पर्यावरण विभाग के मंत्री …

Leave a Reply