कोरबा@बालको ने महिलाओं के नेतृत्व में रची सशक्तिकरण की नई परिभाषा

Share


कोरबा 10 मार्च 2022 (घटती घटना)
।विश्व महिला दिवस-2022 बालको प्रबंधन की दृष्टि से अनूठा रहा। इस वर्ष प्रबंधन ने बालकों की चयनित 34 महिला नेतृत्व कर्ताओं को दो दिनों के लिए प्रबंधन के शीर्ष पदों पर काम करने का अवसर दिया। चयनित महिलाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अन्य प्रमुख पद दिए गए। दो दिनों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं ,जिनका नेतृत्व महिलाओं की प्रबंधन समिति ने किया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान इन्हीं महिलाओं ने बालको का नेतृत्व करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने दो दिनों के दौरान शीर्ष पदों पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘‘महिलाएं सृजनकर्ता हैं। उनके योगदान के बिना सुसंस्कृत परिवार, परिपक्व समाज और विकसित देश की कल्पना नहीं की जा सकती। दो दिनों के दौरान बालको में कार्यरत महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी प्रबंधन क्षमता से यह साबित किया कि आने वाली चुनौतियों और भूमिकाओं के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। हम महिला कार्यबल का अनुपात 30 फीसदी तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला कार्यबल को वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों के साथ संवाद के अधिक से अधिक अवसर मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम हैं। बालको लर्निंग सेंटर में ‘ब्रेक द बायस’ थीम पर आधारित टाउनहॉल में बालको की प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री मानसी चौहान ने कहा कि दुनिया की सभी संस्कृतियों में महिलाओं को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। महिलाएं विभिन्न रूपों में समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। उन्होंने बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए बताया कि महिलाओं को कंपनी की ओर से नेतृत्वकारी भूमिकाओं में बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। बालको ने थर्ड जेंडर नागरिकों को रोजगार के अवसर देकर लैंगिक समानता की मिसाल पेश की है। थर्ड जेंडर नागरिकों की बालको परिवार के सदस्यों के बीच स्वीकार्यता औद्योगिक जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सुश्री चौहान ने बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति के आभार जताते हुए कहा कि बालको प्रबंधन ने ऐसा वातावरण तैयार किया है जिससे सभी को समानता के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। दो दिनों के दौरान एल्यूमिनियम व्यवसाय और संयंत्र प्रचालन की अनेक बारीकियों को सीखने का अवसर मिला। यह अनुभव उनके करियर की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर बालको और देश की प्रगति में योगदान कर रही हैं।


Share

Check Also

कोरबा,@फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज की थीम पर कोरबा पुलिस द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

Share कोरबा,06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित अभियान में खेलो इंडिया योजना के …

Leave a Reply