अम्बिकापुर@स्टेट बैंक परिसर में मधुमक्खियों का हमला,पेंशन लेने गए वृद्ध की मौत,8 घायल

Share

अम्बिकापुर; 02 मार्च 2022(घटती-घटना)। मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित स्टेट बैंक परिसर में बुधवार की दोपहर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पेंशन लेने गए दिव्यांग वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 8-10 लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों से वृद्ध को बचाने मौके पर मौजूद भाजपा नेता पहुंचे लेकिन उन्हें भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई।
मैनपाट के बरिमा निवासी हीरानाथ 65 वर्ष पैरों से दिव्यांग है। वह अपनी नातिन के साथ पेंशन लेने बुधवार को कमलेश्वरपुर स्थित स्टेट बैंक में गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह लाइन में खड़ा था, इसी दौरान बैंक से सटे तिब्बतियों के आयुर्वेद अस्पताल में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियां बिदक गईं और बैंक परिसर में खड़े लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं दिव्यांग वृद्ध भाग नहीं पाया और मधुमक्खियों ने उसे डंक मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग बुजुर्ग समेत 8-10 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!