अम्बिकापुर@नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान के लिये विशेष नशा मुक्ति आध्यात्मिक रथ बनाया गया

Share

अम्बिकापुर ,28 फ रवरी 2022(घटती-घटना)।: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपड़ापारा अ िबकापुर के प्रागंण में ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम का बले के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान नवा बिहान के लिये विशेष एक नशा मुक्ति आध्यात्मिक रथ बनाया गया जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम का बले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक षुक्ला , केन्द्रीय जेल अधीक्षक भ्राता राजेन्द्र गायकवाड़ , यातायात प्रभारी जयराम चरमाको, स्वामी तन्मयानन्द , अनिल कुमार मिश्रा , सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी एवं नवा बिहान का ग्रुप और ब्रह्माकुमारी बहनो के कर कमलों द्वारा, द्वीप प्रज्जवलित कर, ब्रह्माकुमारी बहन के सिर पर कलश रखकर एवं शिव पिता का झण्डा दिखाकर किया गया। इस शुभ अवसर पर एस.पी. अमित तुकाराम का बले ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नशा मुक्ति आध्यात्मिक रथ सरगुजा संभाग के शहर- शहर, गाँव- गाँव के कोने- कोने में जाकर शहरवासियों को नशा से मुिक्त देने का संदेश देगा। यदि एक भी व्यक्ति नशा को छोड़ देंगे तो यह प्रयास सफल होगा। और उन्होंने कहा कि यहाँ आने के बाद आत्म चिंतन करने से मन को शांति मिलती हैं इसे प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिये। इससे मन शांत होता हैं खुश होता हैं, इसी से ही नशा मुक्त शहर बनेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जी ने नशा मुक्ति के क्षेत्र में हम जो काम कर रहे हैं इस कार्य को हम सभी को मिलकर करना चाहिये ताकि नशा मुक्त शहर बनाने में सफलता प्राप्त होगा। हम लोगों को अच्छाई और बुराई का ज्ञान हैं इसलिये हम लोगों को श्रेष्ठ कर्म करने पर ध्यान देना चाहिये। कर्मप्रधान कर्म करने से देश व विश्व को श्रेष्ठ बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे पायेंगे। आध्यात्मिक ज्ञान को आत्मसात करेंगें तो निष्चित रूप से एक अच्छा इंसान बनेंगे और एक अच्छा इंसान बनने से एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करेंगे।
तत्पष्चात् 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में सर्व धर्म समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों को शॉल, बैज, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स मानित किया गया। गीतांजलि और आशु ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।शताक्षी वर्मा ने वन्दे मातरम् गीत प्रस्तुत कर सभा को भाव विभोर कर दिया। स मानीय अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन अ िबकापुर जेल अधीक्षक बौद्ध समाज भ्राता राजेन्द्र गायकवाड़, प्राचार्य विवेकानन्द स्कूल स्वामी तन्मयानन्द, प्राचार्य बी.एड. कॉलेज सेन्स जेवियर फादर सुशील तिग्गा, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि रसीद अंसारी, अध्यक्ष श्री गुरूद्वारा सिख सभा, गुरूचरण सिंह छाबड़ा , पुलिस अधीक्षक अ िबकापुर भ्राता अमित तुकाराम का बले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अ िबकापुर विवेक शुक्ला, अध्यक्ष प्रेस क्लब अ िबकापुर त्रिलोक कपूर कुशवाहा एवं सरगुजा संभाग की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। शाश्वत, श्रेयांत, गौरव, आयुष और आरती ने सबका मालिक एक है फिर क्यों बाटा हैं संसार इस पर ग्रुप डांस कर लोगों को संदेश दिया। सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र विद्या दीदी के नेतृत्व में सर्व धर्म समागम का कार्यक्रम हुआ।
इस शुभ अवसर पर विद्या दीदी अपने दिव्य उद्बोधन में सभी संतो का स मान करते हुये कहा कि महान आत्माओं एवं धर्म पिताओ ने हमे आध्यात्मिक ज्ञान दे सतमार्ग पर चलना सिखाया। उन्होने स्वामी विवेकानन्द जी का उदाहरण देते हुये बताया कि धर्म के मान स मान का रक्षा करने के लिये उनको लोगों का अपमान सहन करना पडा लेकिन उन्होंने अपने असीम साहस और धैर्यता के बल से धर्म का स मान बढ़ाया। इस प्रकार सभी संतो ने श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण के लिये ज्ञान दिया लेकिन धीरे- धीरे जैसे लोगों में देहभान आने लगा तो वो अपने स्वधर्म को भूल गये जिसके कारण विकारों की प्रवेशता हुई तो आपस में ही युद्ध षुरू हो गया। जाति पाति का भेद भाव आने के कारण ही क्लह- क्लेष शुरू हो गया इसी भेद को मिटाने के लिये विष्व बधुत्व की भावना जागृत करने के लिये और भारत को स्वर्णिम राष्ट्र बनाने के लिये ब्रह्माकुमारीज़ संस्था कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत पर मुगलों, अंग्रेजो आदि देशों ने वार किया लेकिन भारत कभी किसी पर वार नहीं किया क्योंकि भारत माँ हैं और माँ अपने बच्चों पर वार नहीं कर सकती क्योंकि भारत की संस्कृति ही सहनशीलता, धैर्यता और पवित्रता हैं । और आगे उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान समय धर्म की ग्लानि का समय हैं और गीता कहे हुये कथन के मुआफिक परमात्मा 86 वर्षों से इस धरा पर अवतरित होकर सत्य आध्यात्मिक ज्ञान दे रहे हैं। जिससे मनुष्य दिव्य गुणों को धारण कर स्वपरिवर्तन द्वारा विश्व परिवर्तन कर स्वर्णिम दुनिया बना रहे है। और उन्होंने मन की षांति के लिये राजयोग मेडिटेशन कॉमेन्ट्री के माध्यम से राजयोग की अनुभूति कराया। ये 3 मिनट की राजयोग अनुभूति को अतिथियों ने गहराई से अनुभव किया और अपने जीवन में इसकी आवष्यकता को महसूस किया। इस कार्यक्रम में आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर, आर.के. जैन जी, एवं शहर के गणमान्य लोग और ब्रह्माकुमारी संस्था से जुडे काफी सं या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी ममता बहन ने किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply