अम्बिकापुर@जमीन विवाद को लेकर बेटा ने पिता को हथौड़े से मार कर उतार दिया था मौत के घाट

Share

अम्बिकापुर,26 फ रवरी 2022(घटती-घटना)। 21 फरवरी की रात को गहरी नींद में सो रहे पिता की हथौड़े से मार कर कलयुगी बेटे ने हत्या कर दी थी। इस इस मामले में कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरेपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राम मांझी उम्र 60 वर्ष ग्राम केसरा थाना कमलेश्वरपुर का निवासी था। इसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे से अलग अपनी पत्नी व बेटी के साथ अलग रहता था। 21 दिसंबर की रात को वह अपने घर में सोया था। तभी शराब के नशे में इसका बेटा करम आया और हथौड़े से पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान करम ने अपनी मां रजन्ती को भी मारने की कोशिश की पर वह वहां से भाग कर गांव में किसी दूसरे के घर में जाकर अपनी जान बचाई। दूसरे दिन सुबह जब रजन्ती घर पहुंची तो पति का सांस चल रहा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई थी। अंबिकापुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर कमलेश्वरपुर थाने को भेजा था। कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह ने आरोपी करम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का कारण आपसी जमीन विवाद बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply