अम्बिकापुर@ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने महिला के अंडाशय से निकाला दस किला का गठान

Share

अम्बिकापुर,23 फरवरी 2022(घटती-घटना)। महिला के अंडाशय में दस किलो से ज्यादा वजन का गठना था। इस कारण महिला काफी पेशान रहती थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसा ऑपरेशन कर जान बचाया है। उसके अंडाशय से दस किलो का गठान निकाला गया है। महिला की स्थिति अब ठकी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अखोरा निवासी राधा उम्र 60 वर्ष पिछले दो वर्ष से पेट दर्द से परेशान थी। वह इलाज के लिए रायपुर भी गई थी। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही थी। ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपए खर्च बताया था। राधा के परिजन के पास उतनी रुपए नहीं होने के कारण उसे बिना ऑपरेशन कराए घर ले लाए। इसके बाद उस परिजन घर में ही रखे थे। तभी उसका तकलिफ और बढ़ता गया। उसे सांस लेना व चलना फिरना भी मुश्किल होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां उसे सर्जन विभाग में दिखा गया। सोनोग्राफी जांच में पता चला की महिला के अंडाशय में बड़ा गठान है। चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन कर अंडाशय से दस किलो से ज्यादा वजन का गठान निकाला है। ऑपरेशन के दौरान मुख्य रूप से सर्जन डॉक्टर अभिजीत दिवान, डॉ. धनेश्वर, डॉ. नितेश दुबे, एनिस्थिसिया से डॉ शिवनी शामिल रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply