अम्बिकापुर@कांग्रेस के सदस्यता अभियान में सरगुजा अव्वल,स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए सुझाव

Share

अम्बिकापुर, 21 फ रवरी 2022(घटती-घटना)। अखिल भारतीय कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के परिपेक्ष्य में पूरे देश में पार्टी द्वारा जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता के इस अभियान में पूर्ववर्ती ऑफलाइन तरीको के साथ ऑनलाइन तकनीक का इस्तेमाल भी हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में 10 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अबतक पार्टी करीब साढ़े छह लाख लोगों को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सदस्य बनाया जा चुका है। सदस्यता के इस अभियान में अभी तक सरगुजा जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। सदस्यता अभियान की मौजूदा गतिशीलता को कायम रखने के लिए आज राजीव भवन में पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मार्गदर्शन में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान से जुड़े पूरे जिले के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। इन कार्यकर्ताओं से रूबरू हो उन्होंने सदस्यता अभियान की प्रगति का जायजा लिया, अभियान को और तेज करने के तरीकों की जानकारी दी, साथ ही साथ में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अपने उदबोधन में उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर कई सुझाव कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों में सरगुजा प्रारंभ से ही प्रदेश में अव्वल रहा है। अव्वल सरगुजा को देख पूरे छत्तीसगढ़ का संगठन प्रेरित हो कार्य करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्टी की सदस्यता से जोड़ते समय व्यक्ति को पार्टी की विचारधारा से भी अवगत करवाया जाये। उन्होंने कहा कि इस कदम से सदस्यता सांकेतिक न होकर समग्र होकर उभरेगी। कार्यशाला को श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री शफी अहमद जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। वहीं इस सप्ताह 14 सदस्यों को कार्यशाला के दौरान टी एस सिंहदेव द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दानिश रफ़ीक, जयंत करजी, बाबू सोनी, रजनीश सिंह, बरटिकरा कन्नीलाल, कलीम भाई, निक्की खान, विकास केशरी, जगदीश जायसवाल , प्रभात रंजन, आरती , नीलेश दास लखनपुर, ईशान गुप्ता हैं। आगामी सप्ताह भी सोमवार से शनिवार तक उत्कृष्ठ कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजेश मालिक, मो इस्लाम, शैलेश सिंह, मधु दीक्षित, सीमा सोनी,अमित सिंहदेव, शैलेन्द्र सिंहदेव, सैयद अख्तर हुसैन, मदन जायसवाल, बलराम यादव, अटल यादव, प्रमोद चौधरी, अमितेज सिंह, संध्या रवानी, शकीला सिद्दकी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एन एस यू आई व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply