अंबिकापुर@शराब पीने के बहाने महिला के घर से पर्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर 19 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। सीतापुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शनिवार की दोपहर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिडापारा गांधीपारा निवासी एक महिला के घर में शराब पीने के बहाने बाइक से पहुंचे और महिला का पर्स लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिडापारा गांधीपारा निवासी टिग्गो लकडा पति रामनाथ लकड़ा उम्र 29 शनिवार की दोपहर एक बजे घर में थी। तभी दो युवक बाइक से उसके घर में शराब पीने के बहाने आए और महिला का पर्स लूट कर फरार हो गए। महिला ने इसकी रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। तलशी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की दोनों आरोपी सीतापुर क्षेत्र में दिखें हैं। पुलिस ने आरोपी अयूब खान पिता सलिम खान उम्र 32 वर्ष साकिन नमनाकला थाना गांधीनगर हाल मुकाम जोबाटीकरा थाना सीतापुर, अब्दुुल नसीम पिता नसीम खान उम्र 23 वर्ष साकिन सीतापुर मुलाजिमपारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम 5 हजार रुपए 2 नग आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुुल नसीम इससे पूर्व 6 बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply