Breaking News

अंबिकापुर/सीतापुर@शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे 18 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Share

अंबिकापुर/सीतापुर,16 फरवरी 2022(घटती-घटना)। सरगुजा जिले सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए है। दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में शादी समारोह में शादी समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान दूषित भोजन का सेवन करने की वजह से परिजनों सहित अन्य लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों सहित 18 लोगों की तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 7 बच्चे भी शामिल है। जिनका उपचार सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर चिकित्सकों का कहना है कि हड़िया और शराब का सेवन करने की वजह से पीड़ितों की तबीयत बिगड़ी है। जबकि पीड़ित 7 बच्चों की तबीयत दूषित भोजन का सेवन करने की वजह से बिगड़ी है। जबकि सभी पीड़ितों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!