अम्बिकापुर@जंगली सूअर के हमले में महिला की मौत

Share

मासूम नातिन की जान बचाने दीवार बन कर खड़ी रही महिला

अम्बिकापुर 6 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। एक महिला जंगल से लकड़ी लेकर अपनी नातिन के साथ घर लौट रही थी। तभी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। वहीं मासूम बच्ची भी जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जीवंती बिझवार पति भोकला राम बिझवार उम्र 45 वर्ष सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षमणपुर नालापारा की रहने वाली थी। इसका घर जंगल के सटा हुआ है। शुक्रवार को अपनी नातिन राजकुमारी 6 वर्ष के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। लकड़ी लेकर वापस आ रही थी। तभी सामने से दौड़ता हुआ एक जंगली सूअर आ रहा था। नातिन को बचाने के लिए महिला लकड़ी फेंक कर बच्ची के सामने खड़ी हो गई। इस दौरान सूअर ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आस पास के लोग दौड़े तो सूअर वहां से भाग गया। सूअर के हमले में दादी व दातिन दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुमसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उचार के बाद चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान जीवंती की मौत हो गई। वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने अंबिकापुर अस्पताल पहुंची और परिजन से चर्चा की। इस दौरान वन विभाग ने मृतिका के परिजन को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिया। वन विभाग ने आगे की मुआवजा राशि के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply