अम्बिकापुर@निगम क्षेत्र में कई दुकानों का 7 वर्षों से नहीं हो सका है आवंटन

Share


अक्सर माली हालत खराब होने का हवाला देता है अम्बिकापुर निगम

अम्बिकापुर 5 फरवरी 2022 (घटती-घटना)।अंबिकापुर नगर निगम अपनी माली हालत से परेशान है। बावजूद इसके निगम क्षेत्र में कई ऐसी दुकानें हैं जिनका आवंटन बीते 7 सालों से नहीं हुआ है। निगम की इस लापरवाही की वजह से दुकानें जर्जर हो रहीं हंै जबकि लोगों को रोजगार का अवसर भी नहीं मिल रहा है। वहीं निगम सरकार और विपक्षी दल भाजपा दुकानों के आवंटन को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
अंबिकापुर नगर निगम अपनी माली हालत को लेकर हमेशा से परेशान रहता है, आलम यह है कि अंबिकापुर नगर निगम अपने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी खुद की आय से नहीं कर पाता मगर हैरत की बात तो यह है कि अंबिकापुर नगर निगम में कई ऐसी दुकानें हैं जिनका आवंटन 7 सालों बाद भी नहीं हो सका है। ऐसे में इन दुकानों के आवंटित नहीं होने के कारण जहां निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है तो वहीं दुकानें भी जर्जर हो रहीं हंै। दुकानों के आवंटन को लेकर भाजपा जहां कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस इसका ठीकरा भाजपा पर फोड़ती दिख रही है। दरअसल अंबिकापुर नगर निगम की माली हालत बेहद खराब है यह राजस्व के स्रोत नहीं होने के कारण अंबिकापुर नगर निगम अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी अपने दम पर नहीं कर पाता ऐसे में लगातार यह सवाल उठते रहे हैं कि आखिर अंबिकापुर नगर निगम अपने राजस्व को बढ़ाने के प्रयास क्यों नहीं करता, मगर ऐसा लगता है कि अंबिकापुर नगर निगम अपने राजस्व को बढ़ाने के प्रयास नहीं कर रहा। क्योंकि अंबिकापुर नगर निगम के कई पॉश इलाकों में ऐसे दुकान बनकर तैयार हैं जिनका आवंटन होने पर न सिर्फ अंबिकापुर नगर निगम को बेहतर आय होती बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल पाता। इन दुकानों को बने 7 साल से ज्यादा का समय बीत गया है मगर इसका आवंटन अब तक नहीं हो सका है।
ऐसे में भाजपा का आरोप है कि नगर निगम की कांग्रेस सरकार इसे लेकर ध्यान नहीं दे रही और दुकानों पर अवैध कब्जा हो रहा है। जिससे निगम को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। भाजपा ने इन दुकानों के जल्द आवंटन की मांग की है वहीं दूसरी तरफ महापौर डॉ अजय तिर्की का कहना है कि दुकानें भाजपा शासनकाल में बनी थी और इन दुकानों को नियम विरुद्ध बना दिया गया, ऐसे में इनके आवंटन की प्रक्रिया जारी है और इसका जल्द ही आवंटन किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply