अंबिकापुर@चल रही बर्फीली उतरी हवा के कारण लोग दिन में भी ठिठुरे

Share

अंबिकापुर 28 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। चल रही बर्फिली उतरी हवा के कारण लोग दिन में भी ठंड से बहाल रहे। तेज धूप के बावजूद भी लोग पूरे दिन ठंड से कंपकंपाते रहे। मौसम विज्ञानी के अनुसार सरगुजा में 30 जनवरी तक शीतलहर रहने की उम्मीद है। 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाली है। हालांकि यह विक्षोभ कमजोर बताया जा रहा है। इससे हल्का आसमान में बादन रह सकते हैं। वहीं 2 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका असर यूपी, बिहार, झारखंडर व छत्तीसगढ़ में रहेगा। उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी व सरगुजा में बादल छंटने के बाद व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के कारण सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है, लोग ठंड से ठिठुर गए हैं। अंबिकापुर में गुरुार की अपक्षा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जहां गुरुवारर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था वहीं शुक्रवार को पारा गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस कारण दिन में भी हाड़ हिलाने वाली ठंड पड़ती रही। ठंड से लोग दिन में भी परेशान रहे। ठंड से बचने लोग अलाव व मोटे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट में जमाव बिंदु पर पारा पहुंचने के कारण वनस्पति, पेड़-पौधे के पत्तियों में ओस की बूंदे जमनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शहर व पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट एवं सामरी पाट में पाला पडऩे से ठंड और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि सरगुजा में 30 जनवरी तक शीतलहर रहने की उम्मीद है। 30 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply