अंबिकापुर@कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

Share

अंबिकापुर 25 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस सदस्यता अभियान को डिजिटलाइज्ड करेगी। सभी सदस्यों का डेटा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। सदस्यों को सदस्यता क्रमांक के साथ परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। हम मिस्ड कॉल से फर्जी सदस्य नहीं बनाते। उक्त बातें मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कहा कि सरगुजा हमेशा से सदस्यता के मामले में अव्वल रहा है। इस बार भी हम सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर इसे बरकरार रखेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 नए सदस्य बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यकर्ताओं की ओर से सत्येंद्र तिवारी, मुनेश्वर राजवाड़े, संजय सिंह, अविनाश सिंह ने अपनी बात रखी। प्रभारी मंत्री ने जिला अध्यक्ष के माध्यम से जोन कमेटियों को सदस्यता पुस्तिकाओं का वितरण किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, कृपा गुप्ता, बंटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, सय्यद अख्तर, आशीष वर्मा, वीनू जायसवाल, बलराम यादव, सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े, मधु दीक्षित, विशुन दास, नुजहत फातिमा, अशफाक अली, हिमांशु जायसवाल, पूर्णिमा सिंह, कलीम अंसारी, शमा परवीन, कुसुम मिंज, सावित्री सारथी, शकीला, शानू मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply