बालोद,@घर लौट रहे दूल्हे की रास्ते में मौत

Share


बालोद,24 जनवरी 2022 (ए)। विदाई के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहे दूल्हे की रास्तें में मौत हो गई है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं दूल्हे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ गांव की है। मृतक दूल्हे का नाम छगनलाल साहू था।
दरसअल बालोद के लाटाबोड़ निवासी बंशीलाल साहू के एकलौते बेटे छगनलाल साहू 26 वर्ष की शादी धमतरी के ग्राम कुर्रा के पदमलाल साहू के घर तय हुई थी। शनिवार को छगनलाल की बारात बड़े ही धूमधाम से धमतरी पहुंची थी। शादी का कार्यक्रम होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया, जिसके बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन को लेकर अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ही दुल्हें के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल दूल्हें को अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस का झंडा जगदलपुर में क्यों फहराते हैं, बिलासपुर, दुर्ग सरगुजा में क्यों नहीं?
बता दें, मृतक छगनलाल साहू की बहन की भी साथ मे ही शादी थी और लड़के वाले रविवार को बारात लेकर छगनलाल के घर आने वाले थे, लेकिन इस बीच इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। इधर इस घटना के बाद दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया गया।


Share

Check Also

दल्लीराजहरा@ धर्मांतरण से उपज रहा आपसी तनाव

Share सांसद भोजरण नाग ने दी चेतावनीदल्लीराजहरा,07अप्रैल २०२५ (ए)। कांकेर लोकसभा सांसद भोजरण नाग ने …

Leave a Reply