अंबिकापुर 21 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीतू राम उम्र 44 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम केसरा का रहने वाला था। 20 जनवरी की सुबह बाइक से कहीं निकला था। रास्ते में ग्राम ठुठमुड़ा के पास पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
खड़गवां,@लाखों की चेकर टाइल्स सडक चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट
Share जनपद पंचायत खड़गवां के पिछली सरकार में निर्माण हुए चेकर टाइल्स सड़क निर्माण कार्य …