रामानुजगंज@कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Share

रामानुजगंज 20 जनवरी 2022 (घटती घटना) कलेक्टर कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आगामी दिनों में होने वाली धान खरीदी को देखते हुए उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। धान खरीदी के अंतिम दिनों में बिचौलियों और कोचियों की सक्रियता बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाये तथा समिति प्रबंधक भी उपार्जन केन्द्रों की निगरानी करें। वहीं सरना धान खरीदी केंद्र में कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से खरीदी व उठाव के बारे में जानकारी ली। धान के आवक से खरीदी प्रभावित न हो इस आशय से जिला विपणन अधिकारी से बात कर शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में गाड़ी लगाकर धान का उठाव कराएं ताकि आगामी दिनों में होने वाली खरीदी प्रभावित न हो। तत्पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने धान खरीदी केन्द्र रघुनाथनगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान विक्रय हेतु पंजीकृत कुल किसानों की संख्या तथा खरीदे गए धान की मात्रात्मक जानकारी ली।
उन्होंने धान खरीदी केंद्र में आए कृषकों से चर्चा कर पूछा कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है तथा खरीदी प्रभारी को किसानों से सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर वनमण्डाधिकारी लक्षण सिंह, अनुविभागीय अधिकारी विशाल कुमार महाराणा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास, 185 बोरा धान जप्त

विकासखण्ड कुसमी के ग्राम त्रिपुरी के किसान मनिजर से खाद्य निरीक्षक कुसमी एवं नोडल अधिकारी द्वारा 80 बोरी अवैध धान जप्त कर कार्यवाही की गई। मनिजर द्वारा अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था। जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार डिण्डो समिति में कृष्णा प्रसाद के माध्यम से कोचिया द्वारा 105 बोरा अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे जप्त कर कार्यवाही की गई।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply