अम्बिकापुर 11 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अमरनाथ 19 वर्ष ग्राम मानपुर का रहने वाला था। 10 जनवारी की रात को घर से बिना बताए अपने दोस्त सुखदेव के साथ बाइक से घूमने निकला था। रात करीब 9.30 बजे गांव के सरपंच को जानकारी मिली की धरमपुर मेन रोड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इससे दोनों घायल हो गए है। सरपंच ने घटना की जाकारी परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल सुखदेव का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है
Check Also
रायपुर@ भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डॉ महंत ने गडकरी को लिखी चिट्ठी
Share ्र> सीबीआई जांच की मांग भी की… परियोजना में करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया …