अंबिकापुर,30 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)।. बाइक से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह पिता डंकेश्वर सिंह उम्र 18 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नावापाराकला का रहने वाला था। वह शादी में शामिल होने बाइक से छिंदकालो गया था। यहां से वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दरिमा माझापारा के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच
Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …