अम्बिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज में लाखों के गबन के मामले में दो सहायक प्राध्यापक बर्खास्त

Share

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। गबन के मामले में विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज लखनपुर के चार सहायक प्राध्यापकों के खिलाफ लाखों के गबन के मामला सामने आए थे। इसके बाद दो सहायक प्राध्यापकों की सेवा से बर्खास्त कर दी गई है। वहीं तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय सेवा से भी वंचित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज लखनपुर में पदस्थ सहायक प्राध्याकप डॉ. राजेश कुमार सिंह, सुदीप श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह व डॉ. हरिशंकर चंद्रा पर लाखों रपए के वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। शासकीय राशि के गबन के आरोप लगने के बाद जुलाई 2020 में चारों सहायक प्राध्यापकों निलंबित कर दिया गया था। इसक बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चारों सहायक प्रध्यापकों के खिलाफ विभागीय जांच की गई थी। जिसमें दोषी पाए गए थे। इसके बाद सुदीप श्रीवास्तव और गुरप्रीत सिंह विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं इन्हें किसी भ शासकी सेवा नहीं मिलेगी यह आदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किया है। जबकि हरिशंकर चंद्रा और राजेश कुमार साहू को भी वित्तीय अनियमित्ता के आरोप प्रमाणित हुआ है। इन्हें लोअर स्केल पर बहाल कर डीमोशन किया गया है। और 4 इंकरेमेंट से वंचित कर दिया गया है। वहीं 5 वर्ष तक केाई भी वित्तीय और प्रशासनिक पावर नहीं दिया जाएगा। इन्हें निलंबन अवधि का भी कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। सहायक प्राध्यापक हरिशंकर चंद्रा और राजेश कुमार साहू ने करीब 15 लाख रुपए विश्वविद्यालय कोष में जमा भी किया है। यह मामला वर्ष 2019-20 का संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का था। जब तत्कालीन कुलपति डॉ. रोहिणी प्रसाद ने टीईक्यूआईपी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी इन चारों को दी थी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply