अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में अंबिकापुर के झंझट पारा में मोदी अंत्योदय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मल्टीपरपज ग्राउंड कि साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा लल्लन प्रताप सिंह मोदी अंत्योदय कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री विकास शुक्ला ,नितिन गुप्ता श्रीधर केसरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड वासियों के बीच मास्क ,फल एवं बिस्किट वितरण कर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी भारतीय जनमानस के पर्याय है उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हैं उन्होंने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। जिला अध्यक्ष भाजयुमो सरगुजा विश्व विजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार समर्पित होकर पूरा कर रही है। केंद्र की हर योजना में गांव ,गरीब ,किसान दलित, पंडित ,शोषित वं,चित के कल्याण और उनके हित की प्राथमिकता होती है ।पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन भाजपा का मूल मंत्र बना है ।मोदी केवल हमारे प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि जनहित के मुद्दों को उठाने और जन सहयोग से उनका समाधान निकालने वाले समाज सुधारक भी हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अवधेश सोनकर, सर्वेश तिवारी, संजीव वर्मा , अंशुल श्रीवास्तव , अज्जू सोनी, भूपेश यादव, अनीष सिंह ,विनाल गुप्ता, हर्ष जयसवाल, दीपक दास दीपक यादव विनय सोनी प्रिंस गुप्ता मनीष दुबे सतीश गुप्ता बंदे सोनी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।
